{"_id":"66d398c9ccd374c5b3034134","slug":"accused-in-fraud-on-production-warrant-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464939-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धोखाधड़ी में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धोखाधड़ी में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
Sun, 01 Sep 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगाने के नाम लाखों रुपये धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी ब्राह्मण माजरा जिला पानीपत निवासी रोहित को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चंदाना गेट कैथल निवासी राजकुमार की शिकायत अनुसार वह ऑस्ट्रेलिया में टूरिस्ट वीजा पर जाना चाहता था। उसकी आरोपी रोहित से ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगाने के लिए 12 लाख रुपये में बात हुई थी। छह लाख रुपये वीजा आने के बाद और छह लाख रुपये वीजा बदलने के बाद देने की बात हुई थी।
वीजा आने के बाद टिकट के लिए तीन लाख 60 हजार रुपये दिए। आरोपी ने पासपोर्ट किसी अन्य के पास रखा हुआ था। उनका फोन भी आया कि पासपोर्ट उनके पास है और आठ लाख रुपये दे जाओ और पासपोर्ट ले जाओ। जिनके पास पासपोर्ट है वे आदित्य व अमन हैं। ये दोनों ही अंबाला में वीजा सेंटर चलाते हैं। वे उसका फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज था। आरोपी किसी अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।