{"_id":"627eb1bbb89e0463c4511d84","slug":"accused-husband-and-son-arrested-kaithal-news-knl108103477","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पति-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पति-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। महिला के साथ मारपीट करके व उसके दोनो हाथ बांध कर हत्या का प्रयास करने तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेशानुसार दोनो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि करीब 50 वर्षीय भागल निवासी महिला ने बताया कि उसके दो लड़के और एक लड़की है। उसका बड़ा लड़का और लड़की शादीशुदा है। महिला का आरोप है कि 11 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी पुत्रवधू से कहासुनी हो गई। इस बात पर उसके पति, लड़के और बहू ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसकी हत्या के इरादे से उसके हाथ चारपाई के साथ बांध दिए। परना गले में डालकर हत्या का प्रयास भी किया।
इस बीच शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। इस पर थाना चीका में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी भागल निवासी आरोपी पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।