{"_id":"66908053af2cb754c104c1c4","slug":"accused-caught-in-murderous-attack-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428942-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कातिलाना हमला करने में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कातिलाना हमला करने में आरोपी काबू
Fri, 12 Jul 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कातिलाना हमला करने के मामले में सीवन पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। इस मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई रामफल की टीम ने जांच करते सीवन निवासी आरोपी विकास कुमार उर्फ चिंगारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी नंदू ने शिकायत दी थी कि आठ मई की रात उसके भाई गोविंद पर आरोपी संगीत व चिंगारी समेत कई युवक चाकुओं व लाठी डंडों से वार कर रहे थे। आरोपियों ने गोविंद के पेट व शरीर के अन्य अंगों पर चाकुओं से वार किया। भीड़ को देखकर आरोपी भाग गए।
लहूलुहान हालत में गोविंद को कैथल के सिविल अस्पताल में लाए। जहां पर डॉक्टरों उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। इस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी काे वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने पुलिस को आरोपी का एक दिन का रिमांड दिया। संवाद