{"_id":"660b1e9fabfe9e16d00c9c54","slug":"accused-arrested-in-two-cases-of-attack-kaithal-news-c-18-1-knl1004-359568-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हमले के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हमले के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जानलेवा हमला करने के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में थाना सदर पुलिस की टीम ने आरोपी गांव क्योडक़ निवासी गौरव को काबू कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि क्योडक़ निवासी सुनील की शिकायत के अनुसार 12 जुलाई को रात करीब 9.30 बजे उसके चचेरे भाई राजकुमार के साथ आवारा कुत्ते को लेकर गांव के ही भुरु, गौरव विशाल, वीरभान, बंटी व करनैल झगड़ा कर रहे थे।
शोर सुनकर जब वह व उसका पिता, उसका चाचा व उसकी बहन राजकुमार को छुड़ाने के लिए गली में आए तो भुरु ने राजकुमार के सिर पर गंडासी का वार किया। उपरोक्त आरोपियों ने उन सभी पर भी हमला करके चोटें मारी। जब उन्होंने शोर किया तो वहां काफी व्यक्ति आ गए, जिसे देखकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस बारे में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं सहित मामला दर्ज था। उक्त मामले में पहले ही चार अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हंै।
विज्ञापन
आरोपी गौरव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी बरामद की है। प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में कॉलेज में हुए लड़ाई झगड़े में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सीवन निवासी अनुज दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि गांव प्यौदा निवासी संजू की शिकायत के अनुसार वह आरकेएसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। 28 अप्रैल को दोपहर के समय वह कॉलेज की कैंटीन में मौजूद था। उसके साथ रजत भी था। वहां रजत की टक्कर एक युवक से हो गई थी, जिसके कारण उनकी कहासुनी हो गई थी।
आरोपी अपने दोस्तों के साथ कॉलेज से बाहर गया था। सडक़ पर आते ही आरोपी संदीप ने अपने दोस्त अजय, जुंडी, जम्मी और अमन के साथ मिलकर उस पर व उसके दोस्त अरुण, प्रिंस, शुभम व युवराज पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू और डंडे से मारपीट कर उनको घायल कर दिया। उसके दोस्त युवराज को ज्यादा चोट लगने कारण उसे नागरिक अस्पताल कैथल से कल्पना चावला करनाल रैफर कर दिया था। डॉक्टर ने युवराज को लगी चोट को प्राणघातक बताया था। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज था। मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।