{"_id":"656a37b76e4cb21ed007de7b","slug":"accused-arrested-in-online-fraud-of-rs-259-lakh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-275120-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑनलाइन 2.59 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑनलाइन 2.59 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 02 Dec 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। ऑनलाइन 2.59 लाख रुपये धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी बजरंग गर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी विवेक की शिकायत के अनुसार वह 12वीं पास है और विदेश जाने की तैयारी कर रहा है।
कलायत एचडीएफसी बैंक में उसका खाता है। उसके पास एक डेबिट कार्ड है और उसका फोन नंबर खाते से जुड़ा हुआ है। उसके इमेल पर 15 नवंबर को एक मेल आया हुआ था। उसमें एटीएम के माध्यम से अमेजॉन पर दो लाख 59 हजार 495 रुपये की खरीदारी की हुई थी। विवेक ने बताया कि उसने स्वयं यह खरीद नहीं की थी। धोखाधड़ी का पता चलने पर उसने 1930 पर फोन करके शिकायत दर्ज करवा दी।
विवेक ने आरोप लगाते हुए कहा कि साइबर ठग ने उसके खाते से तीन लाख रुपये निकालने का भी प्रयास किया था, लेकिन लिमिट कम होने के कारण सफल नहीं हो पाया था। इस बारे में थाना साइबर में उसने मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ऑनलाइन खरीदारी करके पांच मोबाइल खरीदे थे। पुलिस ने ऑर्डर कैंसिल करवा कर पीड़ित की दो लाख 57 हजार 495 रुपये की राशि उसके खाते में रिफंड करवा दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल व सिम बरामद की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद