{"_id":"61dc8edbe67bd23ae21504a8","slug":"accused-arrested-in-motorcycle-theft-case-kaithal-news-knl956419200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी काबू
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी थेफ्ट टीम को सायंकालीन गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली। इस के बाद बाकल बस अड्डा पर नाकाबंदी की गई। जहां कुछ समय बाद बाकल की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर आए बाकल निवासी संदिग्ध मोहन उर्फ मिड्ढा को काबू कर लिया गया।
जांच के दौरान यह मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत में केस दर्ज था। शिकायत में बताया गया था कि पाई रोड पूंडरी पर वह कबाड़ी की दुकान करता है। पांच जनवरी को रात के समय उसकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल उठा ले गया था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से एक चोरी की गई ट्रांसफार्मर का सामान भी बरामद किया गया। जो आरोपी ने गांव डीग से चुराना कबूल किया है। जिसके बारे में जांच की जा रही है।