{"_id":"66a57f64ff76f909f708c4b7","slug":"accused-arrested-in-fraud-worth-lakhs-in-the-name-of-shares-kaithal-news-c-18-1-knl1004-440182-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शेयर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal News: शेयर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी काबू
Sun, 28 Jul 2024 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:13 AM IST
सार
इस बारे में थाना साइबर कैथल में मामला दर्ज था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।इस बारे में थाना साइबर कैथल में मामला दर्ज था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
कैथल में शेयर खरीदने के नाम पर 36.70 लाख रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी विशाल कुमार को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करनाल रोड कैथल निवासी दिनेश कुमार की शिकायत के अनुसार उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें शेयर मार्केट के बारे में कुछ टिप्स की जानकारी दी गई थी। उसी विज्ञापन में एक व्हाट्सएप लिंक दिया हुआ था। उसने क्लिक किया तो उसका नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में एड हो गया। ग्रुप में शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी जाती थी।
विज्ञापन
यह भी बताया जाता था कि ग्रुप में बताए गए शेयर से किसी को नुकसान होता है तो पूरा पैसा कंपनी द्वारा वापस कर दिया जाएगा और प्रॉफिट होने पर कंपनी को 20 प्रतिशत कमीशन देना होगा। उसने ग्रुप में दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो आधार कार्ड की जानकारी देने व पासवर्ड बनाने पर एक अकाउंट खुल गया। उसने झांसे में आकर 36 लाख 70 हजार रुपये के शेयर खरीद लिए, जिसके बाद उसके वर्चुअल वॉलेट में 56 लाख 74 हजार रुपये प्रॉफिट आ गया। उसने राशि ट्रांसफर करने का प्रयास किया तो ट्रांसफर नहीं हुई।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में दिए गए नंबर पर बात की तो बताया गया कि राशि निकालने के लिए दूसरे शेयर में इनवेस्ट करना होगा। उसने इन्वेस्ट करने से मना किया तो आरोपी ने फाइन के रूप में चार लाख रुपये मांगे। उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया। धोखाधड़ी करके उससे 36 लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए।