फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in cyber fraud case

Kaithal News: साइबर ठगी मामले में आरोपी काबू

Wed, 09 Apr 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cyber fraud case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडिम करवाने के नाम पर लिंक भेजकर साइबर ठगी मामले में थाना साइबर क्राइम की टीम ने दो आरोपी काबू किए है। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। इस मामले में थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने जांच करते हुए प्रगति विहार छपरौला जिला गौतम बुध नगर यूपी निवासी आरोपी मोहित कुमार को काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामथली निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि 23 जुलाई 2024 को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात का कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे झांसा देकर कहा कि वह बैंक से बात कर रहा है। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कुछ रिवार्ड पॉइंट बने हुए हैं। अगर इनको रिडिम करना चाहते हैं तो भेजे वेबसाइट के लिंक जाकर कार्ड की डिटेल भरनी होगी। उसने वेबसाइट पर क्लिक किया तो वहां पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा गया।
विज्ञापन


उसने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर ली। कुछ समय बाद उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 57 हजार 110 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाने में यह मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी का मंगलवार को न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात समझ लें
बैंकों की ओर से प्वाइंट रिडिम के नाम पर मैसेज नहीं भेजा जाता है। यह बात समझ लें कि क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वॉइंट्स उन लोगों को मिलता है, जो क्रेडिट कार्ड से अधिक लेनदेन करते हैं। आप इन प्वाइंट्स को रिडीम कर उससे ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट में छूट आदि पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed