{"_id":"673f8ec518aac652d505df24","slug":"accused-arrested-in-cyber-fraud-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-524514-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी काबू
Fri, 22 Nov 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पानीपत निवासी टिंकू को काबू कर लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने झांसा देकर पीड़ित से हजारों रुपये हड़प लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल के सेक्टर 21 में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के अनुसार उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया था। 12 जून को उसका क्रेडिट कार्ड घर पर पहुंच गया। कार्ड आने के बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 815 रुपये का मासिक सर्विस चार्ज लगा हुआ है, क्या आप इसको बंद करवाना चाहते हो।
इस पर उसने हां कह दिया। फिर आरोपी ने उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेज दिया। उसने उसपर क्लिक किया और कार्ड की डिटेल डाली तो उसके खाते से 88 हजार 537 रुपये कट गए। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ 88 हजार 537 रुपये की ठगी की है। इससे पूर्व उक्त मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।