फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in cyber fraud case

Kaithal News: साइबर धोखाधड़ी केस में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cyber fraud case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लिंक भेजकर साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्र विहार वेस्ट दिल्ली निवासी रचित उर्फ मनीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि न्यू पटेल नगर कैथल निवासी एक महिला की शिकायत के अनुसार तीन जनवरी 2024 को उसके मोबाइल पर एक लिंक संबंधी संदेश आया। उसे लगा कि यह संदेश बैंक की तरफ से भेजा गया है। उसमें लिखा था कि अपने 7890 कैश अवार्ड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। उसने उस पर क्लिक किया तो आईसीआईसीआई बैंक की एक वेबसाइट खुल गई। उसने उसमें क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि रात करीब 10 बजे उसके क्रेडिट कार्ड से 67 हजार रुपये कटने का संदेश आ गया। इस धोखाधड़ी के बारे में थाना साइबर में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी रचित भी उक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में संलिप्त था। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed