फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in car theft case

Kaithal News: गाड़ी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in car theft case
कैथल। पुलिस ने क्रूजर गाड़ी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार किया है। सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस की टीम ने जांच करते हुए जमालपुर शेखा जिला फतेहबाद निवासी आरोपी मिट्ठू को काबू किया। रामगढ़ पांडवा निवासी सुमित की शिकायत दी थी कि तीन मार्च को वह अपनी क्रूजर गाड़ी लेकर स्प्रिंग फील्ड होटल कैथल पहुंचा था। वहां से वह चोरी हो गई। तितरम थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को काबू करके चोरीशुदा गाड़ी बरामद की जा चुकी है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाददेसी शराब सहित आरोपी को दबोचा
विज्ञापन


कैथल। थाना सदर कैथल की पुलिस ने 20 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू किया है। थाना सदर कैथल के प्रभारी मुकेश की टीम ने दोपहर में गश्त के दौरान सूचना पर गुहणा से मालखेड़ी पर नाकाबंदी कर मालखेड़ी की तरफ से पैदल आए संदिग्ध आरोपी रामनिवास को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 20 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर आगामी पुलिस कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

चीका के श्मशान घाट से सामान चुराया

सीवन। कस्बा चीका के श्मशान घाट से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। कस्बा चीका निवासी नीतू जांगड़ा ने चीका थाना में दी गई शिकायत में बताया कि छह मार्च की रात को बलबेहड़ा रोड चीका स्थित श्मशान घाट में घुसकर वहां पर रखी लकड़ी तोलने का कंडा, गैस सिलेंडर, पार्क काटने की मशीन व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed