{"_id":"6813c7d9b39f99ec77020c3c","slug":"accused-arrested-for-stealing-medicines-and-mobile-phones-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636811-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दवाइयां व मोबाइल चोरी में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दवाइयां व मोबाइल चोरी में आरोपी काबू
Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अस्पताल एवं नशा मुक्ति केंद्र से मोबाइल फोन व दवाइयां चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। इस मामले में चीका थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की टीम ने भागल निवासी आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका में निर्वाण अस्पताल एवं नशा मुक्ति केंद्र के अटेंडेंट अमन ने शिकायत दी थी कि 28 अप्रैल की रात अज्ञात अस्पताल की दीवार फांदकर अस्पताल से दवाइयां व मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। चीका थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 40 पत्ते दवाई बरामद की गई। आरोपी वीरवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
n
गेहूं चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। रामथली गुरुद्वारा से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। चौकी रामथली पुलिस के पीएसआई पंकज की टीम ने जांच करते हुए रामथली निवासी आरोपी धीरज को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामथली गुरुद्वारा के पाठी बलदेव सिंह ने शिकायत दी थी कि 29 अप्रैल की सुबह गुरुद्वारा में बने कमरे से पांच कट्टे गेहूं चोरी हो गया था। उन्होंने अपने तौर पर पता करने उपरांत चोर की पहचान धीरज के रूप में की थी। गुहला थाने में यह मामला दर्ज कराय गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो कट्टे गेहूं व वारदात में प्रयुक्त रिक्शा बरामद की गई। संवाद