फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for snatching iPhone

Kaithal News: आईफोन छीनने में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for snatching iPhone
कैथल। आईफोन-12 छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की टीम ने जांच करते हुए जिला जींद के गांव मांडो खेड़ी निवासी आरोपी सुनील को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अर्जुन नगर कैथल निवासी युवती महक ने शिकायत दी थी कि पांच अक्तूबर 2023 को हुडा सेक्टर 19 मोड मंदिर के पास से बाइक पर आए दो अज्ञात ने उसके हाथ से उसका आईफोन 12 छीन लिया था और वे फरार हो गए थे। जिस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को काबू करके छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर चुकी है। आरोपी विजय के कब्जे से एक हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed