फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for locking plot to recover money

Kaithal News: रुपये वसूलने के लिए प्लॉट पर ताला लगाने के मामले में आरोपी काबू

Mon, 30 Oct 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for locking plot to recover money
कैथल। रजनी कॉलोनी कैथल स्थित एक प्लॉट पर रुपये वसूलने के लिए ताला लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रेलवे गेट कैथल निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 56 गुरुग्राम निवासी वरुण कुमार की शिकायत अनुसार उनका रजनी कॉलोनी कैथल में 695.75 वर्ग गज का प्लॉट है। इसमें से 90.75 वर्ग गज उसके नाम व बाकी बची जमीन 605 वर्ग गज उसकी माता राजरानी के नाम है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 के बाद वे गुरुग्राम चले गए थे। करीब एक साल पहले उन्होंने अपना मकान पुराना होने के कारण गिरा दिया था। अब उन भूमि पर चहारदिवारी बनी है और गेट लगा है। गत नौ अक्तूबर को उसके चाचा राजकुमार के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से एक वीडियो कॉल आई। उसमें दो युवकों ने उस प्लॉट पर अपना ताला लगाकर वीडियो जारी की। वे कह रहे हैं कि ये कोठी कृष्ण पहलवान की है। हमने उसके भाई से ले ली है। जिस भाई नै किसी प्रकार की वा है नी तो म्हारे त संपर्क कर सकै है। म्हारा फोन नंबर पै संपर्क कर सकै है। जिस भाई न एतराज हो म्हारै त फोन कर लियो, या कोठी म्हारै कब्जे में है। यो ताला तोड़ियो ना, हाथ लगाओ तो सोच समझ के लगाना। ठीक है भाई यू लगा दिया ताला।
विज्ञापन

जब वह और उसका चाचा इस बारे में कैथल आए तो प्लॉट पर ताला लगा मिला। कुछ देर बाद आरोपी मौके पर आ गए और उनको कहा कि यहां से भाग जाओ। अगर प्लॉट पर कब्जा लेना चाहते हो तो तुम हमें इस प्लॉट की आधी कीमत दे दो। बिना पैसे दिए प्लॉट पर आए तो जान से मार देंगे। उन्होंने आरोपियों के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि एक का नाम निशु है, जो कैथल का ही रहने वाला है। दूसरे का नाम कश्मीरी है, जो घासो जिला जींद का है। उपरोक्त आरोपी भी अन्य आरोपियों के साथ मिला हुआ था। निशु व कश्मीरी ने उनके प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से ताला लगा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज था। आरोपी नीरज से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed