{"_id":"61981106bbc403580e1df600","slug":"accused-arrested-for-demanding-ransom-and-firing-from-shopkeeper-kaithal-news-knl901570141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से फिरौती मांगने और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से फिरौती मांगने और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पूंडरी में दुकानदार पर गोलियां चलाकर कातिलाना हमला करने तथा फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने गैंग सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 16 नवंबर की सुबह हाबड़ी मोड पूंडरी पर करियाणा की दुकान करने वाला प्रतीक निवासी पूंडरी दुकान का शटर खोलकर दुकान के आगे झाड़ु लगा रहा था, तो एक बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों ने उसे एक पर्ची थमाई, जिसमें अंकुश कमालपुर गैंग का नाम लिखकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। आरोपियों द्वारा पिस्टल से गोलियां चलाकर प्रतीक पर कातिलाना हमला भी किया गया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि प्रतीक की शिकायत पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की जांच दौरान सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में आरोपी अंकुश निवासी कमालपुर जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अंकुश किसी अन्य मामले में जिला जेल करनाल में बंद था, जिसकी इस मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, शस्त्र अधिनियम, कातिलाना हमला करने के कई मामले दर्ज हैं। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी अंकुश से पूछताछ के दौरान पूंडरी में उक्त वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों की पुख्ता पहचान कर ली गई है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।