फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for cheating worth lakhs

Kaithal News: लाखों की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंग्लैंड भेजने के नाम पर 12.46 लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी पंजाब के जिला पटियाला के गांव पुर निवासी राजकुमार को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डेरा गरजा सिंह कैथल निवासी जसवंत सिंह की शिकायत के अनुसार वह 10वीं कक्षा तक पढ़ा-लिखा है और बेरोजगार होने के कारण विदेश जाना चाहता था। अर्जुन नगर कैथल निवासी तरुण शर्मा उसका दोस्त है, वह भी विदेश जाना चाहता था। वर्ष 2023 के दौरान वह अपने मामा हजूर सिंह के घर गांव खुड़ा पंजाब में गया हुआ था।

उसके मामा के लडक़े बिट्टू के साथ देसी दवाई लेने के लिए पुर मंडी जिला पटियाला चला गया। वहां पर उसकी जान पहचान वैध राजकुमार के साथ हो गई। राजकुमार ने बताया कि वह दवाई देने के अतिरिक्त लोगों को विदेश भेजने का भी काम करता है।
विज्ञापन


राजकुमार ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में उसे विदेश भेजने के बारे में फोन करके बातें करने लगा और कहने लगा कि उसका लड़का सुमित भी विदेश भेजने का काम करने लग गया है। ये सब बातें उसने अपने दोस्त तरुण शर्मा को भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह और उसका दोस्त तरुण शर्मा एजेंट राजकुमार के झांसे में आ गए और इंग्लैंड जाने बारे एजेंट राजकुमार व सुमित से प्रति व्यक्ति के हिसाब से 12 लाख रुपये में बातचीत हो गई। नवंबर 2023 में राजकुमार व उसका लड़का सुमित कैथल आए और उन दोनों के दस्तावेज ले गए। 12 से 24 दिसंबर 2023 के बीच आरोपियों ने उनसे 12 लाख 46 हजार रुपये ले लिए।

चार जनवरी 2024 को आरोपियों ने इंग्लैंड देश के स्टीकर वीजा की अधूरी फोटो उनके पास भेजी। एजेंट राजकुमार ने कहा कि वह चंडीगढ़ में मुख्य एजेंट मुकेश कुमार के घर पर पैसे देने के लिए गया हुआ है और मुख्य एजेंट मुकेश कुमार से वीजा व अन्य कागजात लेकर आएगा। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि 13 जनवरी की फ्लाइट रद्द हो गई है और 19 जनवरी की फ्लाइट बुक करवा दी है। आरोपियों ने उनके पास व्हाट्सएप से दो एयर टिकट भेज दी। वीजा के बारे में पता करवाया तो पता चला कि यह फर्जी है।


इसके बाद उन्होंने एजेंट से पैसे व कागज वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी। आरोपियों ने 12.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed