{"_id":"67f5734a4fcb3dbefd0e2627","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-to-germany-kaithal-news-c-18-1-knl1004-620220-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जर्मनी भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जर्मनी भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Apr 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जर्मनी भेजने के सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि इकनॉमिक सेल के एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने कलायत निवासी आरोपी लक्ष्मी नारायण उर्फ विनोद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सजूमा निवासी श्रीपाल की शिकायत के अनुसार उनका बेटा कुलदीप विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने एजेंट लक्ष्मी नारायण उर्फ विनोद, उसकी पत्नी सुशीला और विलेश निवासी कलायत से बात की। आरोपियों ने कुलदीप को जर्मनी भेजने की बात कही और उसके दस्तावेज ले लिए।
इसके साथ ही अप्रैल और मई 2024 में उससे 12.50 लाख रुपये भी ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि वे जल्द ही कुलदीप को जर्मनी भेज देंगे। पीडि़त के अनुसार, काफी इंतजार करने के बाद जब आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा तो उसने इस संबंध में एजेंटों से बात की। फिर भी आरोपी उसे झांसा देते रहे।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। तंग आकर जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो वे भी नहीं दिए। उन्हें धमकी दी कि रुपए मांगे तो जान से मार देंगे। कलायत थाने में यह मामला दर्ज कराया गया। आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।