फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested, declared fugitive from court

Kaithal News: कोर्ट से भगोड़ा घोषित आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested, declared fugitive from court
कैथल। न्यायालय के आदेश की अवहेलना में वांछित चल रहा भगोड़ा पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एचसी अनिल कुमार की टीम ने गांव जाखोली निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवेश जाखोली निवासी सुरेश की कार पर ड्राइवर था। वर्ष 2023 के दौरान दोनों चीका गए हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी उनकी कार चोरी हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया था कि वह कार उन्होंने फाइनेंस पर ली हुई थी तथा उनकी कार फाइनेंस वाले ले गए थे। उन्होंने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। दोनों के खिलाफ 182 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई थी। उक्त मामले में आरोपी प्रवेश कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने पर 30 अक्तूबर 2025 को उसे न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed