फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested along with pistol and cartridges

Kaithal News: कट्टा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested along with pistol and cartridges
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने थाना ढांड क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया है। जिसके कब्जे से एक 315 बोर कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई धर्म सिंह व एचसी रघुबीर सिंह की टीम को सूचना मिली कि ढांड से कुरुक्षेत्र रोड 152डी के पुल के नीचे किसी के इंतजार में युवक खड़ा है। वह असलहा लिए है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध गांव बीड़ अमीन जिला कुरुक्षेत्र निवासी अनुज को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी वीरवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed