{"_id":"67253c001b4e93c56b02a594","slug":"accidents-due-to-waterlogging-on-broken-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-511032-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टूटी हुई सड़क पर जलभराव से हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टूटी हुई सड़क पर जलभराव से हादसे
Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौद। नगर के मुख्य मार्ग पर टूटी हुई सड़क पर हुए जलभराव से आए दिन हादसे बढ़ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिसे लेकर लोगों में भारी रोष है। ग्रामीण हवा सिंह, राममेहर, श्याम, मदन, सुभाष, अमित ने बताया कि कैथल असंध मार्ग पर पिछले लगभग एक माह से सड़क पर जन स्वास्थ्य विभाग की टूटी हुई पाइपलाइन का पानी भरने से हर रोज हादसे बढ़ रहे हैं, लेकिन बड़े खेद का विषय है कि संबंधित विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। न तो जन स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई कदम उठा रहा है और न ही लोक निर्माण विभाग इस ओर कोई कार्रवाई कर रहा है। इसे लेकर लोगों में आए दिन रोष बढ रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद