{"_id":"66d25b517ffef584b40d5a14","slug":"accidents-are-increasing-due-to-lack-of-lights-on-dividers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464244-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिवाइडर पर लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिवाइडर पर लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे
Sat, 31 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में बनाए गए डिवाइडर लोगों के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं। रोजाना ही कोई न कोई वाहन डिवाइडर के कारण हादसे का शिकार हो जाता है। लोगों का कहना है कि लाइट न होने से यहां पर हादसे बढ़े हैं।
गौरतलब है वीरवार रात को भी एक ट्रक चालक ने इस डिवाइडर पर अपना वाहन चढ़ा दिया। गनीमत रही इस दुर्घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन को काफी नुकसान हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीवन नगर में बने ये डिवाइडर सही प्रकार से नहीं बने हैं। कहीं पर ये डिवाइडर अचानक से खत्म हो जाते हैं और कहीं पर भी आरंभ हो जाते हैं। इसके कारण से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
नगर निवासी और दुकानदार सुधीर मिढा, बंसी लाल, सुरेश सरदाना, नरेश मित्तल, कृष्ण कामरा, हितेश मेहता, गुलशन कामरा, गोल्डी ने बताया कि सीवन थाना के पास तीव्र गति का मोड़ है जहां पर इस डिवाइडर को खत्म कर दिया गया है और आगे जाकर अचानक से यह डिवाइडर आरंभ हो जाता है। ऐसे ही नगर के बीच में मुख्य बाजार में भी ऐसा ही होता है।
इसी स्थान पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। उनका कहना है कि सीवन में कैथल की ओर व चीका की ओर दोनों तरफ न तो कोई बोर्ड है न कोई लाइटें लगी हैं जिससे पता ही नहीं चलता कि डिवाइडर आरंभ हो रहा है। इस कारण से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जो डिवाइडर बनाए गए हैं इन्हें सही प्रकार से नहीं बनाया गया। यदि सही प्रकार से नगर के बाजार और सडक़ की चौड़ाई को देखते हुए इन डिवाइडर को बनाया जाता तो इस प्रकार की दुर्घटनाएं न होती।
सीवन बाजार कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर ही है और दुकानों के बाहर वाहन भी खड़े होते हैं। ऐसे में डिवाइडर बनने के बाद से सड़क संकरी हो गई है। इस कारण हमेशा जाम की स्थिति रहती है। इस डिवाइडर का नगर निवासियों को कोई लाभ नहीं है इसे हटा दिया जाना चाहिए या सही प्रकार से दोबारा से बनाया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को टाला जा सके।
सीवन में बने डिवाइडर पर होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी मिली है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर के दोनों ओर बोर्ड लगाए जाएंगे और साथ ही जहां पर खामियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। -वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग