{"_id":"5f849a608ebc3e9bff7e1261","slug":"accident-kaithal-news-knl473273178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कांगथली और पाबसर के बीच में सड़क पर गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में से दो की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
घायल युवक खरौदी निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को वह गांव के ही नूरदीन, गुरमीत और विक्रम के साथ एक ही बाइक पर नूरदीन के मामा से मिलने उसके गांव धौंस में गए थे। लौटते वक्त रात करीब दो बजे गांव कांगथली और पाबसर के बीच सड़क में गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नूरदीन को अधिक चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों व पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां गुरमीत की भी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सतनाम और विक्रम की हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में सीवन थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर 174 के तहत कार्रवाई की है।