फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident

मकान की छत गिरने से मलबे में दबा परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Kaithal
गांव कसान में वीरवार सुबह पांच बजे एक मकान की छत गिरने से एक 13 वर्षीय लड़की की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि सो रहे लड़की का पिता मां और भाई घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत को गंभीर बताया है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि गांववासी रामनिवास का परिवार उसके मकान में सो रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामनिवास की पत्नी बबली साथ लगते मकान पर अपने पशुओं को चारा डालने के लिए गई हुई थी। रामनिवास, 13 वर्षीय बेटी तमन्ना और छोटा बेटा साहिल घर के अंदर थे। जैसे ही उसकी पत्नी मकान में आई तो मकान की छत भरभरा कर गिर गई और पूरा मलबा परिवार पर आ गिरा। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से रामनिवास व उसके परिवार को बाहर निकाला। तमन्ना की मौत हो गई और रामनिवास, उसका बेटा साहिल और पत्नी बबली घायल हो गए।
विज्ञापन

किठाना पुलिस चौंकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और उसका दाह संस्कार करवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में 174 की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करता है रामनिवास का परिवार
रामनिवास का परिवार खेतीबाड़ी पर आधारित है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा मजबूत नहीं हैं। रामनिवास ही परिवार में कमाने वाला है। उसके माता व पिता बुजुर्ग हैं। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed