फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident in Kaithal: Car went out of control and fell into Sirsa branch canal, 7 people died

कैथल में कार नहर में गिरी: चार बच्चों व महिलाओं सहित आठ की मौत, गांव गुहणा के मेले में जा रहा था परिवार

Sat, 12 Oct 2024 02:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Oct 2024 02:13 PM IST
सार

कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो नहर में डूब गई। कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई है। परिवार कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

विज्ञापन
Accident in Kaithal: Car went out of control and fell into Sirsa branch canal, 7 people died
कैथल में कार नहर में गिरी - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

कैथल के गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार के सभी सदस्य गांव डीग के रहने वाले थे और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई व नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा तो वहां पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल की बच्ची के शव की तलाश के लिए लगे गोताघोर

हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल की बच्ची का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, तीन बच्चों का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल की बच्ची के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। वहीं, कार चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह हैं मृतक
इस हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है।

कैथल में हुए नहर हादसे पर पीएमओ ने जताया दुख

पीएम मोद ने पर एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा के कैथल में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed