Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Accident in Kaithal, Car collided with truck due to fog, two died

हरियाणा के कोहरे के कारण हुए हादसे: कैथल में ट्रक से टकराई कार, दो की मौत; रोहतक में एक की मौत और 11 घायल

Fri, 15 Nov 2024 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

सड़क दुर्घटना में अग्रवाल धर्मशाला चीका के प्रधान कस्तूरी लाल गर्ग एवं एक अन्य महिला का निधन हो गया है। जबकि सुरेंद्र सिंगला और उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। हादसे का समय रात्रि एक दो बजे के बीच का बताया गया है।

विज्ञापन
Accident in Kaithal, Car collided with truck due to fog, two died
हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल में धुंध का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह भी धुंध के चलते चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे पर ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह लोग पुष्कर मेले से चीका के एक ही परिवार के लोग आ रहे थे। यह क्रूसर गाड़ी में 12 से 13 लोग सवार थे। यह हादसा गांव खरक पांडवा के पास हुआ। घटना की सूचना पर कम मौके पर पुलिस पहुंची। मृतकों के शवों को पहुंची जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना में अग्रवाल धर्मशाला चीका के प्रधान कस्तूरी लाल गर्ग एवं एक अन्य महिला का निधन हो गया है। जबकि सुरेंद्र सिंगला और उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। हादसे का समय रात्रि एक दो बजे के बीच का बताया गया है। घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल कैथल लाया गया, जहां पर कस्तूरी लाल गर्ग एवं एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया एवं घायलों को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जबकि सुरेंद्र सिंगला और उनकी पत्नी को सिर में चोट लगी है। गाड़ी में लगभग 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो शायद टेंपो ट्रैवलर हो। इस हादसे की सूचना मिलने पर शहर भर में मातम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

रोहतक में हुए हादसे में एक की मौत, 11 घायल

घने कोहरे और धुंध के चलते शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सड़क हादसे हुए, जिनमें एक व्यक्ति की जान चली गई और 11 लोग घायल हो गए। पहला हादसा जींद रोड पर हुआ, जहां बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रैक्टर के चालक दोनों वाहनों में फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोहतक-गोहाना हाइवे पर कार और बाइक की भिड़ंत
दूसरा बड़ा हादसा रोहतक-गोहाना हाईवे पर हुआ, जहां दो कारों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। इसी दौरान एक बाइक भी कारों से जा भिड़ी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। सभी घायलों को रोहतक के नागरिक अस्पताल और पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने की अपील
पुलिस ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। सभी वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

प्रमुख घटनाएं:

  • जींद रोड: बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत, बस के पांच यात्री घायल।
  • रोहतक-गोहाना हाइवे: दो कारों और बाइक की टक्कर में छह लोग घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed