फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident, crime, police, father and son

कार की टक्कर से पिता पुत्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
accident, crime, police, father and son
चीका-भागल रोड पर गांव हरिगढ़ किंगन के निकट एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भागल निवासी मेजर सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अपने काम से निपट कर अपने पिता व भाई के पास पिहोवा रोड़ पर स्थित खोखे पर आ गया। कार्य समाप्त कर जब वहां से दो मोटरसाईकलों पर गांव भागल के लिए चले तो एक बाइक पर उनका भाई अमरीक सिंह व पिता करनैल सिंह एक बाइक पर आ रहे थे। वह उनके साथ दूसरी बाइक पर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई अमरीक सिंह व पिता करनैल सिंह सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। इस दौरान चालक अपनी कार छोड़कर भाग गया। मेजर ने बताया कि वह दोनों को सरकारी अस्पताल गुहला लेकर गया। जहां से चिकित्सकों ने राजेंद्रा अस्पताल पटियाला के लिए रैफर कर दिया। राजेंद्रा अस्पताल पटियाला पहुंचने पर डाक्टर ने उसके पिता व भाई को मृत घोषित कर दिया। मेजर की शिकायत पर थाना चीका पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed