फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ACB Kaithal arrested accused JE Sahil and Jaideep and sent them to jail.

Kaithal News: एसीबी कैथल ने आरोपी जेई साहिल व जयदीप को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
ACB Kaithal arrested accused JE Sahil and Jaideep and sent them to jail.
जिला परिषद सफाई घोटाला मामला
विज्ञापन







दोनों आरोपियों ने अपने खाते में डलवाए थे करीब 28 लाख रुपये

हाईकोर्ट में जमानत की लगाई थी अर्जी, नहीं मिली

फोटो नंबर-13

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। जिला परिषद कैथल में हुए 10 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में एसीबी कैथल की टीम ने मंगलवार को दो जेई साहिल और जयदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई। इसके बाद एसीबी कैथल ने नोटिस देकर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इन आरोपियों ने अपने खाते में करीब साढ़े 28 लाख रुपये की राशि डलवाई थी और आरोपी तत्कालीन एसडीओ नवीन को दी थी। गौरतलब है कि इससे पहले एसीबी ने आरोपी नवीन से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की राशि बरामद की है और उसकी जमीन भी अटैच की है। आरोपी जेई साहिल पर खाते में साढ़े पांच और जयदीप 23 लाख रुपये डलवाने का आरोप है। वहीं, एसीबी ने कुल 15 में से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों जेई की गिरफ्तारी से पहले अन्य 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन






31.64 करोड़ रुपये की मिली थी ग्रांट



जनवरी 2021 में जिला परिषद कैथल को गांवों में सफाई कार्य के लिए 31.64 करोड़ रुपये की ग्रांट सरकार की ओर से दी गई थी। जिसमें से 15.82 करोड़ रुपये सफाई कार्यों पर खर्च किए जाने थे। इन कार्यों में तालाबों की सफाई आदि शामिल था। आरोपियों ने 10 करोड़ में से केवल तीन करोड़ रुपये ही कार्यों पर खर्च किए और शेष सात करोड़ रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक 10 आरोपी हो चुके गिरफ्तार





इस मामले में पिछले साल की 27 मई को एसीबी अंबाला थाने में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अब तक मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि डीडीपीओ और एक भाजपा नेता सहित कुछ आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं।


कैथल एसीबी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला परिषद कैथल में हुए सात करोड़ के सफाई घोटाले साहिल व जयदीप दो जेई को गिरफ्तार किया है। दोनों के खातों में घोटाले की 28 लाख रुपये की राशि डाली जानी पाई गई है। आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अभी तक तीन ठेकेदार और एक डिप्टी सीईओ पकड़ से बाहर चल रहे हैं, उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनके अलावा घोटाले में कहीं अन्य आरोपियों की संलिप्त भी सामने आई है, उलझे खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed