फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AC damaged no fan people in line

एसी खराब, न हैं पंखे, लाइन में लगे लोगों के भीषण गर्मी में छूटे पसीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
AC damaged no fan people in line
लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां न पंखों की व्यवस्था की गई और लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए एसी भी गर्मियों से पहले से ही खराब पड़े हैं। जिस कारण रजिस्ट्री और अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों का गर्मी में पसीना निकल रहा है। कार्यालय में उमस भरी भीषण गर्मी में अपने कार्यों के लिए लोगों को गर्मी में ही लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। काम से आए लोगों को तो शायद एक ही दिन गर्मी से जूझना पड़े, लेकिन वहां काम करने वाले कर्मचारियों को समस्या और भी ज्यादा है। कर्मियों ने बताया कि जहां बैठकर वे काम करते हैं वहां हवा तक आने की कोई गुंजाइश नहीं है, न पंखे हैं और न ही ऐसी चल रहा। दूसरी और लोगों की भी आवाजाही यहां लगातार रहती है। दोपहर को तो घुटन जैसा माहौल बन जाता है।
विज्ञापन

कार्यालय से फरद ले रहे जिलावासी विजय कुमार ने बताया कि न तो यहां बैठने की व्यवस्था सही है और न ही हवा पानी का कोई प्रबंध है। लोगों को गर्मी में पसीने से तर-ब-तर होकर अपने काम करवाने पड़ रहे हैं। कई बार तो हवा लगाने के लिए कार्यालय से बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के लिए आए राजेश कुमार ने कहा कि करीब एक घंटे से लाइनों में लगे हैं। गमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम से कम पंखे का तो प्रबंध करना चाहिए। ऐसे में तो लोग यहां बीमार ही हो जाएंगे। एसी लगे हैं, उन्हें ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बलवान सिंह मलिक ने बताया कि वे सुबह रजिस्ट्री करवाने के लिए आए थे, एक घंटे से भी ज्यादा समय से यहां इंतजार कर रहे हैं। एक तो काम बनने के इंतजार में परेशानी और दूसरा गर्मी ने परेशान कर रखा है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाना चाहिए।

एसी खराब होने के कारण दिक्कत, जल्द करवाए जाएंगे ठीक
तहसीलदार सुदेश मेहरा ने बताया कि एसी खराब होने के कारण कार्यालय में आए लोगों को दिक्कत आ रही है। अधिकारियों को अवगत करवाकर एसी जल्द ठीक करवाए जाएंगे, ताकि यहां काम से आने वाले लोगों को दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed