फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Abir-gulal flew, the wind of spirituality blew

Kaithal News: उड़ा अबीर-गुलाल, अध्यात्म की बही बयार

Sun, 16 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Abir-gulal flew, the wind of spirituality blew
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर व आसपास के गांवों में रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया। गया। देवरों पर भाभियों ने जहां कोरड़ा चलाकर होली मनाई वहीं सीवन, राजौंद, कलायत, पूंडरी समेत अन्य इलाकों में भी जमकर अबीर-गुलाल और रंग चला।

जवाहर पार्क स्थित व्यायामशाला में गुड मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने रंग-गुलाल से एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही कीर्तन आयोजित कर राधा-कृष्ण के भजन गाए। इससे माहौल भक्तिमय बन गया। उधर, सेक्टर-21 समेत आसपास के इलाकों में भी लोगों ने होली खेली और बधाई दी।
विज्ञापन


उधर, कोरड़ा मार भी होली गई। रिश्ते में भाभी लगने वाली महिलाएं अपने देवरों पर पानी, रंग डालने के अलावा कोड़े बरसाती है। जवाब में देवर डंडों की मदद से बचाव करते लोग महिलाओं पर रंग डालते व गुलाल लगाते है। लोग इस मोके पर पुराने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाया व रंग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाल लगाकर दी बधाई

सीवन। नगर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से युवाओं व बच्चों ने टोली बनाकर रंग खेला। ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचे लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। बच्चे बुजुर्ग सभी रंगों में सराबोर दिखे। मोहल्लों व गलियों में होली के गीत गूंजे। कई स्थानों पर महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली खेली । जगह जगह होली मिलन समारोह आयोजित हुए।

मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर भी होली उत्सव हुआ ।बाजारों में मिठाइयों व पकवानों की धूम रही। गुजिया, मालपुए, ठंडाई का आनंद लिया पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। कई स्थानों पर फूलों की होली खेली गई। नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर रंगों की बहार दिखी। मित्रों व रिश्तेदारों के घर जाकर लोगों ने बधाइयां दी। कई स्थानों पर भंडारे आयोजित हुए। संवाद


बच्चों ने चलाई पिचकारी

राजौंद। नगर व आसपास के गांवों में रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी, वहीं बच्चों ने पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग डालकर आनंद उठाया। ग्रामीण आंचल में महिलाओं ने देेवरों पर कपड़े से बने कोरड़े चलाए। वहीं जगह-जगह पर जमकर गुलाल उड़ाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed