{"_id":"69f105dd1bf8db311f0fd698","slug":"abhi-kumar-brought-glory-to-his-name-by-winning-the-gold-medal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-895647-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अभी कुमार ने स्वर्ण पदक जीत रोशन किया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अभी कुमार ने स्वर्ण पदक जीत रोशन किया नाम
Wed, 29 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। वीर हकीकत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला में आयोजित विजय शर्मा क्लासिक फुल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज चीका के छात्र अभी कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभी कुमार ने सब-जूनियर वर्ग में स्क्वाट में 130 किलो, बेंच प्रेस में 95 किलो और डेडलिफ्ट में 170 किलो वजन उठाकर कुल 395 किलो भार के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने स्ट्रांग मैन का खिताब भी अपने नाम किया।
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर नीलम देवी ने बताया कि विजेता को 3100 रुपये, मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जसवीर सिंह ने अभी कुमार, प्रो. नीलम देवी और कोच खजान सिंह का स्वागत कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।