फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   abetment to suicide charge

Kaithal News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 27 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
abetment to suicide charge
कैथल। चीका में एक विवाहिता पर उसी के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मजदूरी करता है। उसके बड़े भाई सबधीर की शादी 14 मई 2023 को प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के बाद सबधीर अलग रहने लग गया। उसकी भाभी प्रियंका सबधीर से झगड़ा करती रहती थी। प्रियंका उसको दहेज के मामले में उसे और परिवार को फंसाने और गुंडों से मरवाने की धमकी देती थी। 24 अगस्त को उसकी भाभी प्रियंका पति से लड़कर घर से चली गई। बाद में सबधीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वे उसके भाई को इलाज के लिए चीका के एक अस्पताल में लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे किसी बड़े अस्पताल में लेकर जाने के लिए कहा। अब उसके भाई का इलाज कैथल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed