फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aarohi Model School Saungari entrance exam on 18th

Kaithal News: आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी में प्रवेश परीक्षा 18 को

Fri, 06 Feb 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Aarohi Model School Saungari entrance exam on 18th
राजौंद। आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा। विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला दिया जाता है, जिसमें मेरिट के अनुसार सीमित संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय उपलब्ध हैं। इसके अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं तक तकनीकी विषयों के अंतर्गत हेल्थ केयर वोकेशनल कोर्स और ऑटोमोबाइल भी पढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में सरकार की ओर से छात्राओं के लिए निःशुल्क छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध है।

विद्यालय ने पूर्व वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता आहूजा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थी 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा छठी, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन








आवेदन फॉर्म आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी में उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की प्रति के साथ स्कूल समय में विद्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed