फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AAP's protest against government policies

Kaithal News: सरकारी नीतियों के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
AAP's protest against government policies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत पिहोवा चौक पर प्रदेश सरकार की युवा व रोजगार विरोधी नीतियों का प्रदर्शन कर विरोध किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा। आप कार्यकर्ता सरकार के युवा व रोजगार विरोधी नारों के हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे।

आप जिलाध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर प्रदेश सरकार युवाओं का जीवन बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रोजगार बाहरी युवाओं को देने के साथ प्रदेश के हजारों युवाओं को मजदूर बनाकर युद्धस्तर क्षेत्र इजरायल भेज रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस संघर्ष में युवाओं के साथ खड़ी है और युवाओं के हितों पर कोई आंच नहीं आने देगी। युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए कुंभकर्णी नींद सो रही सरकार को जगाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोबिंदपुरा ने कहा कि सरकार कौशल रोजगार निगम के नाम से युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। स्थाई नौकरी न देकर हरियाणा के कौशल विकास के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। जिस कारण प्रदेश के युवाओं में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2023 में युवाओं को 50 हजार रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सरकार एक हजार पद भी नहीं दे पाई। वहीं प्रत्येक भर्ती में हरियाणा के बाहर के लोगों को ज्यादा नौकरियां दी जा रही हैं। सरकार का प्रति वर्ष दो लाख नौकरियां देने का वादा भी झूठा निकला। आज हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रुप सी के 12 हजार पदों के लिए भी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर एचएसएससी के बाहर भी युवा आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार प्रदेश के युवाओं को भर्ती को लेकर गंभीर नहीं है।


इस अवसर पर रामकुमार उपाध्यक्ष, अमरीक सिंह महासचिव, राहुल कक्कड़, सुखबीर चहल, प्रदीप कुराड़, कुलदीप सिंह, महाबीर,डॉ. मेजर सिंह, सोनिया शर्मा जिलाध्यक्ष, कविता ढांडा, मिनाक्षी, कश्मीर सौथा, अधिवक्ता रमेश, सुनील सहारण, ईशम सिंह जिलाध्यक्ष, जसविंद्र खरका जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed