{"_id":"653ebc44268985e5410f24c9","slug":"aap-ready-for-talks-with-haryana-on-syl-dhanda-kaithal-news-c-245-1-kht1001-6504-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप एसवाईएल पर हरियाणा से वार्ता को तैयार : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप एसवाईएल पर हरियाणा से वार्ता को तैयार : ढांडा
Mon, 30 Oct 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि पार्टी एसवाईएल विवाद पर हरियाणा के सीएम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बात करने को तैयार है। वे रविवार को कलायत अनाज मंडी में पार्टी के किसान सेल के जिला सचिव लीला राम चौशाला के व्यापारिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा यह तर्क दे रहे हैं जब दो भाइयों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है तो उसका फैसला कोर्ट में ही होता है। ऐसी परंपरा हुड्डा परिवार में होगी, लेकिन बड़े भाई पंजाब और छोटे भाई हरियाणा में हमेशा मेलमिलाप का संबंध रहा है। इनकी मंशा पानी के विवाद को कायम रखना है, ताकि दोनों राज्यों के लोगों के बीच खींचतान बनी रहे और हुड्डा परिवार राजनीतिक रूप से इसका लाभ उठाता रहे।
ढांडा की ओर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आदेश पर कलायत विधानसभा से चुनावी दंगल में उतरने के एलान पर पदाधिकारी-कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। उन्होंने इस घोषणा पर अपनी सहमति की मुहर लगाई। मंडी में पहुंचने पर आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रिषीपाल कौलेखां, मुनीम एसोसिएशन अध्यक्ष बलबीर खरक और मजदूर यूनियन प्रधान कुलदीप दहिया ने अनुराग ढांडा कास्वागत किया। इस अवसर पर सतबीर गोयत, डॉ. अनिल रंगा, सत्यवान पहलवान, सुनील सहारण, कुलवंत सिंह, रामचंद्र मोण, रामफल व मनी राम मौजूद थे।