फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AAP leaders detained

Kaithal News: आप नेताओं को हिरासत में लिया

Wed, 27 Mar 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
AAP leaders detained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शहर के पिहोवा चौक पर प्रदर्शन कर रहे आप व इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत और सतबीर चहल समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता जैसे ही प्रदर्शन करने के लिए पिहोवा चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। उनका उद्देश्य भाजपा का कार्यालय का घेराव करना था।
विज्ञापन


पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उनको वहीं रोक लिया। पुलिस और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक खींचतान चली। जैसे ही प्रदर्शन उग्र हुआ तो पुलिस ने आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार संविधान को तोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल पूरे देश के नेता हैं। वे पूरे देश में बेहतर शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकसित और शिक्षित भारत चाहते हैं। कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करके अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।

कहा कि सारे नोटिस जब जिला कोर्ट ने स्टे कर दिए और उसके बाद एक नया नोटिस दिया। इस नोटिस के खिलाफ भी अरविंद केजरीवाल हाईकोर्ट गए, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं किया व अरविंद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए ईडी ने रातों रात गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन किया तो करीब 150 लोग घायल हुए। नेताओं को राजनीतिक निशाना बनाया गया, उनके ऊपर भी इन्होंने जानलेवा हमला किया। इसके विरोध में आज पूरे हरियाणा के हर जिले में प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चारों तरफ लठ्ठ का राज कर रही है।


उन्होंने कहा भाजपा झूठे बयान दिलवा रही है। प्रधानमंत्री को डर ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से लगता है। उनको पता है भाजपा के भ्रष्टाचार का खात्मा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही करेगी। दावा किया इंडिया गठबंधन हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed