फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   aam admi party, protest, district jail, kaithal

जगजीत से जेल में मिलने पहुंचे जयहिंद, धरना दे लौटे

Sun, 10 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 10 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
aam admi party, protest, district jail, kaithal
शहर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी पार्टी ने गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर पर आरोप लगाया है। इसी के तहत आप नेता और कार्यकर्ताओं ने जेल पहुंच कर सिंह की सुरक्षा की मांग की है। जेल गेट पर रोके जाने से क्षुब्ध आप कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर करीब आधे घंटे तक धरना भी दिया और कहा कि यदि जेल में जगजीत को कुछ हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर एसपी को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बता दें कि गुहला में विधायक कुलवंत बाजीगर द्वारा बारहवीं में हासिल 73 प्रतिशत नंबरों की जांच की मांग को लेकर चलाए गए पोल खोल अभियान के नेता जगजीत सिंह को पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार को चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आप कार्यकर्ता जिला प्रधान नरेश गुप्ता के नेतृत्व में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए नवीन जयहिंद के नेतृत्व में जेल में बंद जगजीत सिंह से मिलने जिला जेल पहुंचे। यहां आप नेताओं ने सिंह से मिलने की मांग की। लेकिन नियमों का हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया और गेट पर ही रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक दिए गए धरने में आप नेता जयहिंद ने कहा कि गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर के दबाव में जगजीत सिंह के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में विधायक उसे धमकाने के लिए जाते हैं, जबकि लोगों को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। विधायक ने फर्जीवाड़ा करते हुए परीक्षा दी है। आप कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने आप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने विधायक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग करते हुए कहा कि आप के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी डिग्री मामले में शुरू किया गया संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मुख्यमंत्री खुद इस बारे में स्पष्टीकरण नहीं देते। जयहिंद ने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह दोबारा सच्चाई के साथ परीक्षा देते हुए इतने ही नंबर हासिल करते हैं तो आप द्वारा उन्हें एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि जेल प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है कि जेल में जगजीत को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। वहीं इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। जहां एसपी सुमेर प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर जगजीत पर दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। प्रदर्शन में पार्टी जिला उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह हाबड़ी, जिला सचिव प्रदीप सिंगला, प्रचार सचिव सुखबीर सिंह, सतीश सिंगला, मुकेश गर्ग, कलायत संयोजक प्रदीप, सुनील, सौरव सिंगला, राजकुमार गुप्ता, डा. मेवा सिंह, ललित शर्मा, मास्टर अरुण, अशोक आर्य, गुरमीत सिंह, संदीप सीवन, अमित सीवन, सुरेंद्र चीका सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



वहीं जेल में विधायक द्वारा जगजीत सिंह से मुलाकात के प्रश्न पर जेल अधीक्षक राजकुमार ने कहा कि जिस दिन विधायक कैथल जेल में आए थे, उस दिन वे बाहर थे। हालांकि उन्हें यह जरूर पता चला है कि विधायक जेल में आए थे। उनकी नियमानुसार इंट्र भी करवाई गई। लेकिन किसी को धमकाने के संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

वहीं विधायक कुलवंत बाजीगर के विदेश में होने के कारण उनसे बातचीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed