फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   aam aadmi party, raily, party workers, kaithal

सीएम क्योड़क का भला नहीं कर पाए तो पूरे हरियाणा का क्या भला करेंगे : जयहिंद

Sun, 08 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 08 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party,  raily, party workers, kaithal
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्योड़क को गोद लेकर कई घोषणाएं की हैं। यदि इन घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ तो गांव क्योड़क के लोग मुख्यमंत्री को बेदखल कर सकते हैं। सीएम जब गोद लिए गए गांव का ही भला ही नहीं कर पाए हैं तो पूरे हरियाणा का क्या भला कर पाएंगे। जयहिंद रविवार को गांव क्योड़क में इनेलो युवा हलका अध्यक्ष का पद छोड़कर आप में शामिल हुए विकास तंवर द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि आज तक देश में केवल चार बातों पर राजनीति हुई है, जिनमें जाति, क्षेत्र, सरकारी नौकरी व ट्रांसफर। आजादी के बाद से प्रदेश में 10-12 परिवारों की ही राजनीति रही है। पहले दादाओं की चली अब उनके परपोतों के हाथों में हरियाणा की राजनीति खेल रही है। सिरसा की बात की जाए तो पहले देवी लाल अब उनके परपोते दिग्विजय चौटाला व अन्य ही सर्वेसर्वा बने हुए हैं, क्या इनेलो में और नेता नहीं है? ऐसे ही बंसीलाल, भजनलाल, राव इंद्रजीत परिवार, जिंदल परिवार व कैथल में सुरजेवाला परिवार का दबदबा रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी जाति व परिवारवाद की राजनीति नहीं, बल्कि जनून की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि आप ने इनेलो देख ली, भाजपा देख ली, कांग्रेस देख ली... हाम ने के किसे की मैस खोल राखी सै.. हाम नै भी देख ल्यो।
विज्ञापन


आरक्षण आंदोलन में उपद्रव के समय नेताओं ने नहीं ली जनता की सुध
जयहिंद ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में सभी पार्टियों के नेता चूहों की तरह बिलों में जा छुपे थे। जब उपद्रव खत्म हो गया तो शेर की तरह दहाड़ने लगे। साथ ही जोर-शोर से शांति की अपील करने लगे। जबकि यदि उपद्रव के समय वे यहां होते तो लोगों के नुकसान को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला नहीं आए उपद्रव के दौरान
विकास तंवर ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल के विधायक हैं और कैथल के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनकी बनती थी। लेकिन जब उपद्रव हो रहा था तो वे दिल्ली चले गए। जबकि उस समय वे यहां होते तो लोगों का नुकसान कम होता। शहर में अलग-अलग चौक-चौपालें बनाकर कांग्रेस नेता ने लोगों को बांटने का ही काम किया है। विकास ने कहा कि आज देश में जूते शीशे में रखे जाते हैं और किसानों का अनाज सड़कों पर बिखरा हुआ है। इनेलो में 80 साल का बुजुर्ग भी अपने से छोटी उम्र के इनेलो नेताओं के पैर छूते हैं, जिसे देखकर बहुत दुख हुआ। यही स्थिति कार्यालयों में रहती है। जहां कम उम्र के कर्मचारी भगवान की तरह बर्ताव करते हैं, बुजुर्ग वहां हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पहले ही आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जसबीर तंवर, बिरमपाल तंवर, रोहताश तंवर, श्रवण तंवर, श्याम लाल तंवर सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed