फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A youth was attacked for opposing urination, case filed against six

Kaithal News: पेशाब करने का किया विरोध युवक पर हमला, छह पर केस

Thu, 15 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked for opposing urination, case filed against six
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका के बिच्छिया में गली में पेशाब करने पर एक व्यक्ति से छह लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की पत्नी ने चीका पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिच्छिया निवासी नीलम ने बताया कि वे खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। पड़ोस में सुरेश व सुखदेव के मकान हैं। सुरेश ने कई बार अपने मकान से बाहर निकलकर खुले में पेशाब किया। इस पर उसके पति कुलविंद्र ने कई बार एतराज किया और इसी कारण उसके पति कि कई बार आरोपियों साथ कहासुनी भी हुई है। 12 मई को शाम करीब पांच बजे सुरेश कुमार व सुखदेव के लड़के संजीव के साथ उनकी तकरार हुई थी, लेकिन बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए। रात में करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव व विक्रम उनके घर पर और बाहर खड़े होकर ऊंची आवाज में ललकारने लगे।
विज्ञापन


संजीव कुमार गेट फांदकर घर में घुस गया और गेट से खोल दिया। इसके बाद सभी आरोपी डंडे व लाठियां लेकर उनके घर में घुस गए और पीट दिया। राजकुमार व सुखदेव ने उसके पति को लातें मारी। लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed