फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A youth from Mohana village was held hostage abroad

Kaithal News: मोहना गांव के युवक को विदेश में बनाया बंधक

Tue, 11 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A youth from Mohana village was held hostage abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मोहना गांव के एक युवक को विदेश में बंधक बना लिया गया है। मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने का वीडियो परिजनों को भेजकर बदमाशों ने 20 हजार डॉलर मांगे है। वीडियो में बदमाश दो युवकों को प्रताड़ित करते दिख रहे हैं। दूसरा युवक पंजाब का बताया जाता है। अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों को छोड़ने के एवज में परिजनों से फिरौती मांगी है। परेशान परिजनों से एसपी से मिलकर एजेंटों पर कार्रवाई के साथ पीड़ितों को बचाने की गुहार लगाई है।

पूंडरी थाने में दी गई शिकायत में मोहना गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने अपने बेटे युवराज को अमेरिका भेजने के लिए कुछ एजेंटों से संपर्क किया था। एजेंटों ने 41 लाख रुपये में सौदा तय किया और युवराज का पासपोर्ट ले लिया। कुलदीप के मुताबिक, एजेंटों ने कहा था कि रुपये तभी लेंगे जब युवराज अमेरिका पहुंच जाएगा, लेकिन एजेंटों ने अलग-अलग बहानों से कुलदीप से 14 लाख रुपये पहले ही ले लिए। बाद में ग्वाटेमाला में उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन


अब स्थिति यह है कि युवराज का विदेश में अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता 20 हजार अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांग रहे हैं। जब कुलदीप ने एजेंटों से मदद मांगी तो उन्होंने साफ कह दिया कि फिरौती की रकम देनी ही होगी। मामले को लेकर अपहर्ताओं ने वीडियो भी जारी किया है, जिसमें मोहना निवासी युवक के साथ-साथ पंजाब के एक युवक को बैठाकर उनके परिजनों से डॉलर की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें युवक परिजनों से गुहार लगा रहे हैं कि उनको बचाया जाए। युवक हाथ जोड़कर बचाव की मांग कर रहे हैं। मामले में कुलदीप और गांव के लोग कैथल में पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने आरोपी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई और युवराज की सुरक्षित वापसी की मांग की है। पूरा मामला एजेंटों की मिलीभगत का लग रहा है, जिन्होंने पहले पैसे ऐंठे और फिर युवक को संकट में डाल दिया।


जिन एजेंटों ने युवक को विदेश भेजा था, उनका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने उनको जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। एसपी राजेश कालिया ने आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed