{"_id":"65d51be6ff4487c969081f99","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-kaithal-news-c-18-1-knl1004-331640-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Wed, 21 Feb 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव नरड़ के नजदीक हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन चालक ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव नरड़ निवासी सुरेश पाल ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह गांव में चौकीदार है। वह गांव के पास हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर रोजाना सैर के लिए जाता है। 16 फरवरी को भी वह सैर के लिए गया हुआ था। उसने देखा कि हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार रखी थी। उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने से हुई है। जांच अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद