फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man working on a flex board was crushed to death by a truck.

Kaithal News: ट्रक ने फलेक्स बोर्ड का काम करने वाले युवक को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man working on a flex board was crushed to death by a truck.
ढांड। ढांड में ट्रक ने बाइक सवार ढांड निवासी 25 वर्षीय हर्ष की बाइक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हर्ष की मां अनिता देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में ढांड निवासी अनिता देवी ने बताया कि वे सिलाई का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा लड़का हर्ष फलेक्स बोर्ड व इमीग्रेशन का काम करता था। 26 मई को समय रात करीब 9.30 बजे हर्ष हनुमान मन्दिर से अपनी बाइक पर सवार होकर वापस घर के लिए चला था। वह कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि पंचमुखी चौक ढांड की तरफ से एक ट्रक चालक बड़ी तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और मेरे देखते देखते ट्रक ने हर्ष की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मेरा लड़का हर्ष अपनी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया और ट्रक उसको कुचलता हुआ चला गया।
विज्ञापन

हादसा देख कर मैंने शोर मचाया तो ट्रक ड्राइवर ने कुछ दूरी पर जाकर अपने ट्रक को रोक लिया। उन्होंने बताया कि ट्रक के टायर से हर्ष का सिर कुचला हुआ था। ट्रक डाइवर कुछ समय रुका और फिर आस पास के लोगों को एकत्र होते हुए भाग गया। हादसे में उसके बेटे हर्ष की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed