{"_id":"67d5d48b2c2eb22b7a078ec0","slug":"a-young-man-was-kidnapped-and-beaten-due-to-enmity-kaithal-news-c-18-1-knl1004-602648-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रंजिश में युवक का अपहरण कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रंजिश में युवक का अपहरण कर पीटा
Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रंजिश में तीन लोगों ने एक युवक का अपहरण कर उस पर बिंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव काकौत के रोहताश ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अर्जुन नगर के सुमित को जानता है। रोहताश के अनुसार, सुमित अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों के संबंध में एक लड़की पैदा हुई। उसकी उम्र दो साल है। मारपीट के कारण महिला मेरे साथ काकौत में रहने लगी तो सुमित ने मुझसे रंजिश रखने लगा।
रोहताश ने आरोप लगाते हुए कहा कि 12 मार्च को सुमित के दोस्त मेरे घर आए और मुझसे कहा कि वह लड़की को अपने साथ रख ले। इस पर उसने लड़की को रखने से मना कर दिया। 13 मार्च को सुबह समय करीब 3.15 बजे अपने गांव से यमुनानगर के लिए अपनी पिकअप गाड़ी लेकर वह चला तभी सुमित ने अपनी पिकअप गाड़ी मेरी गाड़ी के पीछे लगाकर उसे ओवरटेक कर मेरा रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सुमित गाड़ी से उतरा। साथ में कृष्ण व राहुल निवासी कैथल भी थे। उन्होंने उसे जबरन अपनी गाड़ी में डाला और चीका रोड गांव खानपुर से पहले रजबाहा की कच्ची पटड़ी पर ले गए। वहां पर उसे जमकर पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
रोहताश ने बताया कि राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना तितरम प्रभारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।