Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man was attacked with an axe and a stick due to an old rivalry.

Kaithal News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंडासी-लाठी से किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with an axe and a stick due to an old rivalry.
कैथल। चीका में पुरानी रंजिश के कारण करीब 10 युवकों ने मजदूर पर गंडासी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में युवक बेसुध होकर गिर पड़ा जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-12 निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मई को उनके घर पर एक कार्यक्रम था जिसमें रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान उसके मामा का लड़का रेहान गली से गुजर रहा था। रास्ता देने की बात पर उसका साहिल, शुभम, अंकित और सौरव के साथ विवाद हो गया था। उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन

घायल ने बताया कि अगले दिन रात करीब 9 बजे रेहान और सागर बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में साहिल, शुभम, अंकित, सौरव, सागर, अमन और चार अन्य युवकों ने उन्हें रोक लिया और पहले लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जब वह बचाव के लिए मौके पर पहुंचा तो कुछ देर बाद आरोपी गंडासी, लाठी और डंडे लेकर लौट आए। आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और हाथों, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसे होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed