{"_id":"69d804422fbd7a84f70da342","slug":"a-young-man-was-attacked-and-his-car-was-damaged-after-he-entered-a-shop-near-valmiki-chowk-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147703-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाल्मीकि चौक के पास दुकान में घुसकर युवक पर हमला, गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाल्मीकि चौक के पास दुकान में घुसकर युवक पर हमला, गाड़ी तोड़ी
Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के वाल्मीकि चौक के पास कार से आए 10 हमलावरों ने एक नाई की दुकान में घुसकर युवक पर हमला बोल दिया। ये लाठी-डंडों से लैस थे। साथ ही बाहर खड़ी क्रेटा गाड़ी में भी हमलावरों ने तोड़फोड़ की। इस बीच शोर मचने पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया है। बाद में पुलिस ने चार आरोपियो को हिरासत में लेने का दावा किया।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने एक हमलावर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आयूब खान ने बताया कि उन्हें युवक पर हमले की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कार में सवार होकर आए थे और दुकान में घुसकर हमला किया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि थाना शहर क्षेत्र में हुए इस हमले के मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत और थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर 4 आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जिले में हुड़दंग और आवारागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।