फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man lost his life in a road accident

Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की गई जान

Tue, 05 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man lost his life in a road accident
कैथल। कौल-धेरडू रोड पर दो दिन पहले ही मलयेशिया से लौटे 34 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान धेरड़ू निवासी संजू के रूप में हुई है। वह करीब एक साल से मलयेशिया में काम कर रहा था। मृतक के छोटे भाई रवि दहिया ने बताया कि वह ढांड में मजदूरी करता है। रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे पत्नी निशा का फोन आया कि संजू कुमार का गांव कौल से घेरडू रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, जहां काफी लोग जमा थे। रवि ने बताया कि छोटा हाथी के चालक ने गलत दिशा में तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए संजू कुमार की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। घायल को तुरंत निजी वाहन से सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed