फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man hanged himself from a ceiling fan at home; his wife, mother-in-law, and a young man were accused of inciting him to suicide.

Kaithal News: घर में पंखे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी, सास व एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself from a ceiling fan at home; his wife, mother-in-law, and a young man were accused of inciting him to suicide.
मृतक हर्ष। फाइल फोटो
घर में पंखे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी, सास व एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अर्जुन नगर निवासी 25 वर्षीय युवक ने रविवार दोपहर बाद घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी पत्नी, सास और एक अन्य युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।



घटना के समय युवक घर पर अकेला था। जब आस-पास के लोग घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में युवक ने पत्नी, सास व जिस युवक के साथ उसकी पत्नी लिव इन रिलेशन में रह रही थी, उन तीनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में युवक के पिता ने शहर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के पिता सुमेरचंद ने बताया कि उनके बेटे हर्ष की शादी करीब चार साल पहले पटियाला निवासी जसप्रीत कौर से हुई थी। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए। उनका तीन साल का बेटा रुद्र है।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर हर्ष की पत्नी जसप्रीत कौर यह कहकर घर से गई थी कि वह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रही है, लेकिन जाते ही उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। साथ ही उसके बेटे हर्ष को दूसरे नंबर से कॉल करके कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती और उसे तलाक ले लेगी। तभी से वह यहां पर नहीं आई।



जमीन हड़पने की धमकी भी दी

शिकायतकर्ता ने बताया कि जसप्रीत कौर अपने पति को मकान की जमीन हड़पने की धमकी देती थी। उसकी मां चरणजीत कौर और एक युवक भी उसका साथ दे रहे थे। इन्हीं तीनों से परेशान होकर हर्ष ने रविवार को आत्महत्या कर ली।




पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी, सास व एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रणदीप सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed