फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man from Dhand died of a heart attack in America

Kaithal News: हार्ट अटैक से अमेरिका में ढांड के युवक की गई जान

Fri, 01 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man from Dhand died of a heart attack in America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड (कैथल)। बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गए गांव ढांड निवासी 37 वर्षीय शीशपाल की वहां हार्ट अटैक से मौत हो गई। दो वर्षों से वह अपनी पत्नी के साथ अमेरिका में रहकर मेहनत कर रहा था। धीरे-धीरे जीवन फिर से पटरी पर लौट रहा था, लेकिन इस बीच अचानक आई यह दुखद घटना परिवार के लिए पहाड़ बनकर टूटी।

परिजनों के मुताबिक, शीशपाल लंबे समय से बेरोजगारी से जूझ रहा था और वर्ष 2022 में बेहतर संभावनाओं की आस में पत्नी के साथ अमेरिका चला गया था। वहां पहुंचने के बाद उसे नौकरी मिल गई, जिससे घर में खुशियों की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन


उसका तीन वर्षीय बेटा इस दौरान अपनी नानी के पास रह रहा था। शीशपाल की योजना थी कि अमेरिका में स्थायित्व पाने के बाद वह बेटे को भी अपने पास बुला लेगा।

गांव के सरपंच व परिजनों ने बताया कि 27 जुलाई को शीशपाल रोज की तरह काम पर गया था, जहां अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उसका मालिक उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया। रास्ते में वह सामान्य रूप से बात करता रहा, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शीशपाल के माता-पिता और एक भाई का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग रहते हैं।

परिजनों के अनुसार, दो भतीजे पहले से अमेरिका में हैं और वे शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। हालांकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed