फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man coming to Kaward, dies in road accident in Kurukshetra

कांवड़ लेकर आ रहे युवक की कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में मौत

Wed, 31 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man coming to Kaward, dies in road accident in Kurukshetra
कैथल। हरिद्वार कांवड़ लेने गए कैथल के एक युवक की कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई व दो घायल हो गए। घायलों को कैथल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मृतक के शव का कुरुक्षेत्र में पोस्टमार्टम क बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक विनोद के साथी सोनू ने बताया कि पिपली के पास विनोद अपनी बाइक चला रहा था। उसके साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर रोहताश मनीष व विनय थे। वहां लाडवा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने विनोद की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार अन्य दोस्तों को भी साइड मार दी। ट्रक चालक ने उसके साथियों को भी साइड मार दी। इससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। इलाज के लिए वे उसे कुरुक्षेत्र अस्पताल में लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

27 जुलाई को गया था कांवड़ लेने
विनोद 27 दोस्तों के साथ कांवड़ लेने के लिए गया था। सोमवार 29 जुलाई को कुरूक्षेत्र में गांव पिपली के पास उनकी बाइक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। मृतक के दोस्त पट्टी अफगान निवासी प्रवीन ने थानेसर सदर थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसमें पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि उसका ट्रक पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों का मिस्त्री था विनोद
विनोद के पिता रघुवीर सिंह ने बताया कि विनोद ट्रकों का मिस्त्री था। जींद रोड पर उसकी दुकान है, जहां से वह परिवार के लिए रोजी-रोटी जुटाता था। तीन भाईयों में सबसे छोटा था। माता-पिता के अलावा उसकी एक बहन भी है। विनोद की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसका दो वर्ष का बेटा भी है। वह एक नेक कार्य के लिए घर से गया था, लेकिन उसके साथ यह अनहोनी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed