{"_id":"69e3f6de6e934c8dc40c7452","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-getting-her-admission-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148112-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दाखिला दिलवाने के नाम पर महिला से ठगे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दाखिला दिलवाने के नाम पर महिला से ठगे आठ लाख रुपये
Sun, 19 Apr 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शातिर ठगों ने एमबीबीएस में बेटी का दाखिला दिलवाने के नाम पर एक महिला से आठ लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने सरकारी संस्थान में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर यह राशि हड़प ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सीवन थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मुस्कान ने एमबीबीएस में दाखिले के लिए मोहाली से नीट परीक्षा की तैयारी की थी। दो मई 2025 को परीक्षा हुई और 14 जून 2025 को परिणाम घोषित हुआ, जिसमें कम अंक आने के कारण उसे एमबीबीएस में सीट नहीं मिल सकी। उनकी बेटी के साथ पढ़ने वाले एक युवक अभिनव ने उन्हें अपने जानकार अमन की जानकारी दी, जिसके पिता पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में कार्यरत हैं। इसके बाद उन्होंने अमन से संपर्क किया। आरोप है कि अमन उनके घर आया और सरकारी कोटे में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने कहा कि आवश्यक दस्तावेज तैयार कर वह सीट पक्की करवा देगा और खर्च के नाम पर समय-समय पर पैसे लेता रहेगा। भरोसे में आकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को करीब आठ लाख रुपये दे दिए।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने बेटी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए उसे दोबारा कोचिंग में दाखिला दिलाने की कोशिश की, तो आरोपी ने यह कहकर मना कर दिया कि अब पढ़ाई की जरूरत नहीं है, क्योंकि एडमिशन तय हो चुका है और जल्द ही फाइल आ जाएगी। करीब आठ माह बाद भी जब कोई दाखिला नहीं हुआ, तो उन्होंने स्वयं पटियाला स्थित मेडिकल कॉलेज और संबंधित यूनिवर्सिटी से जानकारी ली। वहां से पता चला कि उनकी बेटी का कहीं भी एडमिशन नहीं हुआ है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
वर्जन-
सीवन थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।