फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A tree in the name of mother... made successful: CM

एक पेड़ मां के नाम... बनाया सफल : सीएम

Sat, 17 Aug 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
A tree in the name of mother... made successful: CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। इसे गति देते हुए हरियाणा में शुक्रवार को एक साथ राज्यस्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम के तहत 51 लाख पौधे लगाए गए।

यह कार्यक्रम हर जिलों में आयोजित किया गया है। कहा कि सावन के महीने में पेड़-पौधे व फसलें लहलहाती हैं। सब जगह हरियाली ही नजर आती है। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान करनाल में 20 हजार पौधे एक साथ लगाए गए थे। पूरे प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी परवरिश भी करनी जरूरी है। इससे वातावरण स्वच्छ और वायु शुद्ध होती है। स्वच्छ पर्यावरण से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जब ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई थी, उस समय ऑक्सी-वन लगाने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत करनाल में ऑक्सी-वन लगाया है, जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है। कहा कि वनस्पति हमारे जीवन का आधार है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में घर के आंगन में, पार्क में, खेत में व सार्वजनिक स्थल पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए और प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान में योगदान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर जननी मां को जितना सम्मान दिया है, उतना ही सम्मान हमने पालन-पोषण करने वाली धरती मां को भी पेड़ लगाकर देना चाहिए। इस मौके पर पर्यावरण, वन व वन्य जीव राज्य मंत्री संजय सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज कुरुक्षेत्र की पावन धरा की 40 कोस की परिधि में आने वाले कैथल से प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत की गई है और 51 लाख पौधे आज पूरे प्रदेश में एक साथ लगाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने इस अभियान के माध्यम से मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश पूरे देश-दुनिया के लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जिस पारदर्शी तरीके से पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है, उससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करवाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति का ही परिणाम है कि हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक में चार पदक जीते हैं। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

विधायक लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक दिवसीय पौधरोपण महाभियान की शुरूआत करके पर्यावरण की दिशा में अच्छा कदम बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कैथल में चिकित्सा के क्षेत्र में वृद्धि करते हुए एक हजार करोड़ रुपये की लागत से मैडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया जा रहा है। पूर्व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं विधायक कमलेश ढांडा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कार्य करते हुए सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया है, वहीं गरीब परिवारों को हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपये में सिलिंडर देने की घोषणा की है। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें और अपने द्वारा लगाए गए पौधे की परवरिश भी करें।


इस अवसर पर वन मंत्री संजय सिंह, वन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा पंकज गोयल, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, मीडिया प्रभारी भीम सैन अग्रवाल, सुरेश संधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed